मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गई - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

ख़ालिद मलिक ‘साहिलख़ालिद मलिक ‘साहिल7 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गई
कुछ तुम भी कि रहे थे मगर रात हो गई

दुनिया से दूर अपने बराबर खड़े रहे
ख़्वाबों में जागते थे मगर रात हो गई

आसाब सुन रहे थे थकावट की गुफ़्तुगू
उलझन थी मसअले थे मगर रात हो गई

आँखों की रौशनी में अंधेरे बिखर गए
ख़ेमे से कुछ जले थे मगर रात हो गई

ऐ दिल ऐ मेरे दिल ये सुना है कि शाम को
घर से वो चल पड़े थे मगर रात हो गई

ऐसी भी क्या वफ़ा की कहानी थी रो पड़े
कुछ सिलसिले चले थे मगर रात हो गई

कुछ ज़ीने इख़्तियार के चढ़ने लगा था मैं
कुछ वो उतर रहे थे मगर रात हो गई

दुश्मन की दोस्ती ने मसाफ़त समेट ली
क़दमों में रास्ते थे मगर रात हो गई

‘साहिल’ फ़रेब-ए-फ़िक्र है दुनिया की दास्ताँ
कुछ राज़ खुल चले थे मगर रात हो गई
ख़ालिद मलिक ‘साहिल
About the poet

ख़ालिद मलिक ‘साहिल

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ख़ालिद मलिक ‘साहिल

  1. बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गयामिरा सितारा सर-ए-ख़ाक भी सँवारा गया

    12.4K reads
  2. किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर के - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर केबिछड़ रहे हो मिरी जान हौसला कर के

    12.4K reads
  3. मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पाया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पायामैं कैसे दूँगा ज़माने को जो नहीं पाया

    12.4K reads
  4. मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहा - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहाआँखों में फिर ख़ुमार बहुत देर तक रहा

    12.4K reads
  5. तक़दीर के दरबार में अलक़ाब पड़े थे - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    तक़दीर के दरबार में अलक़ाब पड़े थेहम लोग मगर ख़्वाब में बे-ख़्वाब पड़े थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like