मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पाया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

ख़ालिद मलिक ‘साहिलख़ालिद मलिक ‘साहिल7 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पाया
मैं कैसे दूँगा ज़माने को जो नहीं पाया

शब-ए-फ़िराक़ थे मौसम अजीब था दिल का
मैं अपने सामने बैठा था रो नहीं पाया

मिरी ख़ता है कि मैं ख़्वाहिशों के जंगल में
कोई सितारा कोई चाँद बो नहीं पाया

हसीन फूलों से दीवार-ओ-दर सजाए थे
बस एक बर्ग-ए-दिल आसा पिरो नहीं पाया

चमक रहे थे अंधेरे में सोच के जुगनू
मैं अपने याद के ख़ेमे में सो नहीं पाया

नहीं है हर्फ़-ए-तसल्ली मगर कहूँ ‘साहिल’
नहीं जो पाया कहीं यार तो नहीं पाया
ख़ालिद मलिक ‘साहिल
About the poet

ख़ालिद मलिक ‘साहिल

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ख़ालिद मलिक ‘साहिल

  1. मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गई - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गईकुछ तुम भी कि रहे थे मगर रात हो गई

    12.4K reads
  2. बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गयामिरा सितारा सर-ए-ख़ाक भी सँवारा गया

    12.4K reads
  3. किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर के - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर केबिछड़ रहे हो मिरी जान हौसला कर के

    12.4K reads
  4. मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहा - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहाआँखों में फिर ख़ुमार बहुत देर तक रहा

    12.4K reads
  5. तक़दीर के दरबार में अलक़ाब पड़े थे - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    तक़दीर के दरबार में अलक़ाब पड़े थेहम लोग मगर ख़्वाब में बे-ख़्वाब पड़े थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like