मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहा - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

ख़ालिद मलिक ‘साहिलख़ालिद मलिक ‘साहिल7 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहा
आँखों में फिर ख़ुमार बहुत देर तक रहा

कल शाम मेरे क़त्ल की तारीख़ थी मगर
दुश्मन का इंतिज़ार बहुत देर तक रहा

अब ले चला है दश्त में मेरा जुनूँ मुझे
इस जिन पे इख़्तियार बहुत देर तक रहा

वो इंकिशाफ़-ए-ज़ात का लम्हा था खुल गया
शायद दरून-ए-ग़ार बहुत देर तक रहा

अब देखते हो कोई सहारा मिल तुम्हें
मैं भी तो अश्क-बर बहुत देर तक रहा

तुम मस्लहत कहो या मुनाफ़िक़ कहो मुझे
दिल में मगर ग़ुबार बहुत देर तक रहा

मैं ख़ाक आसमाँ की बुलंदी को देखता
अपनों पे ए‘तिबार बहुत देर तक रहा

इल्ज़ाम-ए-ख़ुद-सरी भी तो साबित किया गया
मैं जब कि ख़ाकसार बहुत देर तक रहा

‘साहिल’ मिरी बला से मिरा हश्र होगा क्या
दुनिया में बा-वक़ार बहुत देर तक रहा
ख़ालिद मलिक ‘साहिल
About the poet

ख़ालिद मलिक ‘साहिल

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ख़ालिद मलिक ‘साहिल

  1. मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गई - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गईकुछ तुम भी कि रहे थे मगर रात हो गई

    12.4K reads
  2. बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गयामिरा सितारा सर-ए-ख़ाक भी सँवारा गया

    12.4K reads
  3. किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर के - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर केबिछड़ रहे हो मिरी जान हौसला कर के

    12.4K reads
  4. मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पाया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पायामैं कैसे दूँगा ज़माने को जो नहीं पाया

    12.4K reads
  5. तक़दीर के दरबार में अलक़ाब पड़े थे - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    तक़दीर के दरबार में अलक़ाब पड़े थेहम लोग मगर ख़्वाब में बे-ख़्वाब पड़े थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like