ज़वाँ रातों में काला दश्त - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

4 min read · 12.4K reads

ज़वाँ रातों में काला दश्त
क़ालब में उतरता है
के मेरे जिस्म ओ जाँ के मर्ग़-ज़ारों की महक
हवा के दोश पर रक़्स करती है
प्यासी रेत सहराओं की धँसती है
रग ओ पय में
उधड़ते हैं मसामों से
लहू-ज़ारों के चश्मे
बर्फ़ कोहसार के सारे परिंदे
गीत गाते हैं
हुबाब उठता है
गहरे नील-गूँ-ज़िंदा समंदर का
हमाला साँस में ढल कर
ग्लेशियर सा पिघलता है
जवाँ रातें
रेग-ज़ारों की प्यासी रेत
समंदर का हुबाब
बर्फ़ कोह-सार के सारे परिंदे
हमाला और गलेश्यिर
जवाँ रातों में
मेरी काएनातों में
नए सय्यारे और ताज़ा जहाँ दरयाफ़्त करते हैं
के मुझ पर लफ़्ज बारिश से उतरते हैं
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like