बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

4 min read · 12.4K reads

बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं
और इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

ये तो ज़ाहिर में तमव्वुज था बला का लेकिन
या बदन मेरा जहाँ कोई रवानी भी नहीं

या तो इक मौज-ए-बला-ख़ेज है मेरी ख़ातिर
या के मश्कीज़ा-ए-जाँ में कहीं पानी भी नहीं

बात ये है के सभी भाई मेरे दुश्मन हैं
मसअला ये है के मैं युसुफ-ए-सानी भी नहीं

सच तो ये है के मेरे पास ही दिरहम कम हैं
वरना इस शहर में इस दर्जा गिरानी भी नहीं

सारे किरदार है अंगुश्त-ब-दंदाँ मुझ में
अब तो कहने को मेरे पास कहानी भी नहीं

एक बे-नाम-ओ-नसब सच मेरा इज़हार हुआ
वरना अल्फाज़ में वो सैल-ए-मआनी भी नहीं
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  2. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  3. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  4. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads
  5. किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ है - ख़ालिद कर्रार

    किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ हैबहुत पुख़्ता बहुत ही पास से बाँधा हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाप्रेम के आस-पासप्रेम एकनिष्ठ होता हैपीड़ाएँ बहुवचन।— अमर दलपुरागंगा का किनारा - नज़्मख़ामोश फ़ज़ाओं का वो पुर-कैफ़ नज़ारावो नूर-ए-सहर और वो गंगा का किनारा— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीशायद कि बहार आई - नज़्मआह-ए-दिल-ए-मुज़्तर की तासीर नज़र आईक्या ख़्वाब-ए-मोहब्बत की ता'बीर नज़र आई— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीज़ेहरा ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा है - नज़्म'ज़ेहरा' ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा हैहालाँकि दर-ईं-अस्ना क्या कुछ नहीं देखा है— ज़ेहरा निगाह