इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे
महशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

इरफ़ान की हद या मेरे पैकर की शरारत
निकला मेरा साया मेरी दस्तार से आगे

इक ज़िंस-ज़दा नस्ल है तहज़ीब के पीछे
बाज़ार है इक कूचा ओ बाज़ार से आगे

सूरज है शब ओ रोज़ तआक़ुब में वगरना
है और बहुत रात के असरार से आगे

हम लोग मंज़िल के भुलावे के गिरफ़्तार
आसार से पीछे कभी आसार से आगे
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ है - ख़ालिद कर्रार

    किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ हैबहुत पुख़्ता बहुत ही पास से बाँधा हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like