है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

5 min read · 12.4K reads

है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे
वो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

सलीब-ए-जाँ से विसाल आसमाँ के साहिल तक
हर एक लज़्ज़त-आज़ार में है साथ मेरे

कभी तो हीरो बनाता है और कभी जोकर
हर एक रंग के किरदार में है साथ मेरे

यही बहुत है मेरे जिस्म ओ जाँ का हिस्सा है
कहीं तो मौज-ए-ख़ूँ-बार में साथ मेरे

अजब गुमान है जैसे के सरफ़राज हूँ मैं
अजीब फ़ित्ना-ए-दस्तार में है साथ मेरे

कभी मुझे भी ज़रा मोजज़ा-नुमा करता
जो अपनी ज़ात के असरार में हैं साथ मेरे

वो दस्तरस में है लेकिन नज़र से ग़ाएब है
हरीफ़-ए-जाँ कोई पैकार में है साथ मेरे

मैं इक निगाह को महसूस कर रहा हूँ मुदाम
कोई तो रेग-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

वो सारे ख़ेमे लगाता है फिर उखाड़ता है
सराब-ए-मंज़िल-ओ-आसार में है साथ मेरे

जो छोड़ देता है दश्त-ए-ज़वाल में तनहा
वा रेल-पेल में बाज़ार में है साथ मेरे
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads
  5. किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ है - ख़ालिद कर्रार

    किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ हैबहुत पुख़्ता बहुत ही पास से बाँधा हुआ है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like