किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ है - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

किसी के ख़्वाब को एहसास से बाँधा हुआ है
बहुत पुख़्ता बहुत ही पास से बाँधा हुआ है

हमारे तख़्त को मशरूत कर रखा है उस ने
हमारे ताज को बन-बास से बाँधा हुआ है

सियाही उम्र भर मेरे तआकुब में रहेगी
के मैं ने जिस्म को क़िरतास से बाँधा हुआ है

मेरे इसबात की चाबी को अपने पास रख कर
मेरे इंकार को एहसास से बाँधा हुआ है

हमारे बाद इन आबादियों में ख़ैर कीजो
समंदर हम ने अपनी प्यास से बाँधा हुआ है

सजा रखी है उस ने अपनी ख़ातिर एक मसनद
मेरे आफ़ाक़ को अनफ़ास से बाँधा हुआ है

अजब पहरे मेरे अफ़कार पर रखे हैं ‘ख़ालिद’
अजब खटका मेरे एहसास से बाँधा हुआ है
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानावो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैवो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैरेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है— मुनव्वर रानाउसकी कविताउसकी कविता में है प्यार पागलपन विद्रोहदेह जुगुप्सा अध्यात्म की खिचड़ी के आरोह-अवरोह— लाल्टूमेरे बच्चेमेरे बेटेये आशीर्वाद देने वाले हाथ— बिपनप्रीतइंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सव