इस में ये दश्त था - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

इस में ये दश्त था
इस दश्त में
मख़्लूक कब वारिद हुई
ख़ुदा मालूम
लेकिन
सब बड़े बूढ़े ये कहते हैं
उधर एक दश्त था
जाने क्यूँ उन को यहाँ
लम्बी क़तारों
शहर की गुंजान गलियों
दफ़्तरों
शाह-राहों
रास्तों और रेस्तोरानों
जलसे जुलूसों
रेलियों और
ऐवाना हा-ए-बाला-ओ-ज़िरीं में
ख़ुश-लिबासी के भरम में
नाचती वहशत नज़र आती नहीं
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like