सराब-ऐ-हयात - ”काज़िम” जरवली

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली(kaazim jarwali)काज़िम जरवली15 Jun 1955

3 min read · 12.4K reads

सराबो से नवाज़ा जा रहा हूँ,
आमीर-ए-दश्त बनता जा रहा हूँ ।

मैं खुशबु हु यह दुनिया जानती है,
मगर फिर भी छुपाया जा रहा हुं ।

ज़माना मुझ्को सम्झे या न सम्झे,
मै एक दिन हूँ, जो गुज़रा जा रहा हूँ ।

मेरे बाहर फ़सीले आहनी है,
मगर अन्दर से टुटा जा रहा हूँ ।

मेरे दरिया, हमेशा याद रखना,
तेरे साहिल से पियासा जा रहा हूँ ।

तुम अब थकती हुई नज़रे झुका लो,
बुलंदी से मै उतरा जा रहा हूँ ।। --”काज़िम” जरवली
(kaazim jarwali)काज़िम जरवली
About the poet

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली

काज़िम जरवली भारत से उर्दू भाषा के शायर हैं।[1]उन्होंने कविता की कई पुस्तकें लिखी है और उनके साहित्यिक काम के लिए उन्हें कतिपय पुरस्कार प्राप्त हुए है। Kazim Jarwali is an Urdu language poet from India.[1] He has written several books of poetry and has receiv…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like