हुसैन - ”काज़िम” जरवली

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली(kaazim jarwali)काज़िम जरवली15 Jun 1955

5 min read · 12.4K reads

खुद अपने खून का साया भी दोपहर भी हुसैन,
शहादतों का मुसाफिर भी और शजर भी हुसैन।

क़यामे सब्र भी, और सब्र का सफर भी हुसैन,
खुद अपने सब्र की मंज़िल भी, रहगुज़र भी हुसैन।

समांअतों में रसूलों की गूंजता ऐलान,
खबीर-ए-कलमा-ए-तौहीद भी, खबर भी हुसैन.

हुसैन बादे मोहम्मद भी कायमो बाक़ी,
वुजूदे हज़रते आदम से पेश्तर भी हुसैन।

वही चराग़, चरागों की रोशनी भी वही,
हयाते नौवे बशर भी, हयातगर भी हुसैन।

मुहाल भी है उसी शख्स के लिये मुमकिन,
बशीरे ग़ैब भी, और पैकरे बशर भी हुसैन।

बड़ा हसीन सलीक़ा है जान देने का,
कमाले इश्क़ भी, और इश्क़ का हुनर भी हुसैन।

सदा - ए - हर्फ़ वही है, वही जवाबे सदा,
पयम्बरों की दुआएं भी, और असर भी हुसैन।

बकाये रूह उसी के हिसारे नफ्स में है,
शहादतों का मदीना भी, और दर भी हुसैन।। -- काज़िम जरवली

(यह रचना पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शान मे है जिनका क़त्ल बड़ी निर्दयता से किया गया, वह मानवता के प्रेरणास्रोत हैं - गांधी जी का कथन है की मैंने अहिंसा का सबक इमाम हुसैन से सीखा)
(kaazim jarwali)काज़िम जरवली
About the poet

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली

काज़िम जरवली भारत से उर्दू भाषा के शायर हैं।[1]उन्होंने कविता की कई पुस्तकें लिखी है और उनके साहित्यिक काम के लिए उन्हें कतिपय पुरस्कार प्राप्त हुए है। Kazim Jarwali is an Urdu language poet from India.[1] He has written several books of poetry and has receiv…

View profile & all 27 Poems / Stories