राज़-ए-इन्किसारी - ”काज़िम” जरवली

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली(kaazim jarwali)काज़िम जरवली15 Jun 1955

3 min read · 12.4K reads

मुझे मालूम है मुझको पता है,
ये सन्नाटा तेरी आवाज़-ए-पा है।

चमन मे हर तरफ तेरे हैं चर्चे,
तेरा ही नाम पत्तों पर लिखा है।

मुझे आवाज़ देती है सहर क्यूँ,
परिंदा किस लिए नग़मा सरा है।

ये अब कैसी है दिल को बेक़रारी,
चमन है अब्र है ठंडी हवा है।

यहाँ पत्थर हुआ है कोई चेहरा,
यहाँ एक आईना टूटा पड़ा है।

सभी इन्सा हैं बस इतना समझ लो.
ज़रूरी है कि पूछो कौन क्या है।

सदा ये मारका चलता रहेगा,
न शब् हारी न ये सूरज थका है।

यही काज़िम है राज़-ए-इन्किसारी,
मेरे अंदर कोई मुझसे बड़ा है ।। -- काज़िम जरवली
(kaazim jarwali)काज़िम जरवली
About the poet

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली

काज़िम जरवली भारत से उर्दू भाषा के शायर हैं।[1]उन्होंने कविता की कई पुस्तकें लिखी है और उनके साहित्यिक काम के लिए उन्हें कतिपय पुरस्कार प्राप्त हुए है। Kazim Jarwali is an Urdu language poet from India.[1] He has written several books of poetry and has receiv…

View profile & all 27 Poems / Stories