ज़रा मुस्काकर देख - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

पास हमारे आकर देख.
और ज़रा मुस्काकर देख.

घर-आँगन सब महकेगा,
हरसिंगार लगाकर देख.

नीलगगन तू चूमेगा,
अपने पर फैलाकर देख.

ग़म बेदम हो जायेंगे,
उनसे आँख मिलाकर देख.

वो भी हाथ मिलायेगा,
अपना हाथ बढ़ाकर देख.

झूठे कब सच बोलेंगे,
क़समें लाख खिलाकर देख.

तू भी न खाली लौटेगा,
उसके दर पर जाकर देख.

तू ही तू है गीतों में,
गीत हमारे गाकर देख.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like