सच्चाई सच्चाई है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

आज मुकाबिल भाई है.
तब गीता याद आई है.

अपनों से लड़ना होगा,
अपने हक़ की लड़ाई है.

सच को सच वो माना नहीं,
मैंने क़सम भी खाई है.

उसके संग सब लोग मगर,
मेरे साथ खुदाई है.

जंग ये मैं ही जीतूंगा,
सच्चाई सच्चाई है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like