रिक्की और तोता - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

एक बार यों तोता बोला-
रिक्की दीदी-रिक्की दीदी।
एडमीशन करवा दो मेरा,
अब स्कूल चलूँगा मैं भी।

मुझको एक दिला दो बस्ता,
और दिला दो कई किताबें।
अच्छी-अच्छी ड्रेस सिला दो,
ला दो जूते और जुराबें।

हिंदी-गणित और अंग्रेजी,
सभी विषय मैं रट डालूँगा।
सबसे अच्छे नंबर लाकर,
दीदी तुमको दिखलाऊँगा।

रिक्की बोली-इसीलिए तू,
रट्टू तोता कहलाता है।
पढ़ता और समझता है जो,
बुद्धिमान वह हो जाता है।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like