क्या देता है वो - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

चाहता हूँ क्या मैं उससे और क्या देता है वो.
जब भी दिल की बात बोलूँ मुस्कुरा देता है वो.

मेरे दिल में जल रही है आग उसके प्यार की,
मुस्कुराकर आग को अक्सर हवा देता है वो.

कोई उसको अच्छा बोले चाहे कोई कुछ बुरा,
जाने कैसा शख्स है सबको दुआ देता है वो.

आज जब हर कोई आगे खुद ही बढ़ना चाहता,
आगे बढ़ने का सभी को हौसला देता है वो.

करना ही पड़ता है मुझको उसकी बातों पर यकीं,
हर दफा कोई गवाही ऐसी ला देता है वो.

कोसता है वो अँधेरे को न औरों की तरह,
रौशनी के वास्ते दीपक जला देता है वो.

एक दुनिया प्यार की है दूसरी नफरत की है,
प्यार की दुनिया बसा नफरत मिटा देता है वो.

जब कभी कहता हूँ उससे-फँस गया मझधार में,
मेरी कश्ती को किनारे पर लगा देता है वो।।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like