दोस्त हमारे कितने सारे - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

आसमान में सूरज-चंदा और सितारे हैं।
देखो-देखो दोस्त हमारे कितने सारे हैं।

एक बार भी कभी किसी ने,
हमें नहीं है टाला।
जो जितना दे सकता, उसने
उतना दिया उजाला।
जग को रोशन करते हैं ये कितने प्यारे हैं।
देखो-देखो दोस्त हमारे कितने सारे हैं।

हम तो इन्हें भुला दें पर ये,
हमको नहीं भुलाते।
हमसे हाय-हेलो कहने को,
ये रोजाना आते।
इसीलिये ये सबसे अच्छे दोस्त हमारे हैं।
देखो-देखो दोस्त हमारे कितने सारे हैं।

ऐसे दोस्त बने हम सब भी,
ऐसे दोस्त बनायें।
और दोस्ती का रिश्ता भी,
यों ही सदा निभायें।
दोस्त, दोस्ती के रिश्ते ही होते न्यारे हैं।
देखो-देखो दोस्त हमारे कितने सारे हैं।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like