शेर-ओ-सुखन - कलीम आजिज़

कलीम आजिज़कलीम आजिज़11 Sept 1924 – 15 Sept 2015

5 min read · 12.4K reads

1.
वह शेर था जिसे कभी लाल किले के मुशायरे में आजिज़ साहब के मुँह से सुनकर इन्दिरा गांधी बिदक गई थीं!

दिन एक सितम एक सितम रात करो हो,
क्या दोस्त हो दुश्मन को भी तुम मात करो हो।
दामन पे कोई छींट, न खंजर पे कोई दाग़,
तुम क़त्ल करो हो, के करामात करो हो।

2.
सुलगना और शै है जल के मर जाने से क्या होगा
जो हमसे हो रहा है काम परवाने से क्या होगा।

3.
बहुत दुश्वार समझाना है ग़म का समझ लेने में दुश्वारी नहीं है।
वो आएं क़त्ल को जिस रोज़ चाहें यहाँ किस रोज़ तैयारी नहीं है।

4.
मरकर भी दिखा देंगे तेरे चाहनेवाले
मरना कोई जीने से बड़ा काम नही है।

5.
मज़हब कोई लौटा ले और उसकी जगह दे दे
तहज़ीब सलीक़े की इन्सान क़रीने के।

6.
ये पुकार सारे चमन में थी, वो सेहर-हुई, वो सेहर हुई
मेरे आशियाँ से धुआँ उठा तो मुझे भी इसकी ख़बर हुई।
कलीम आजिज़
About the poet

कलीम आजिज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from कलीम आजिज़

  1. दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो - कलीम आजिज़

    दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो ।वो दोस्त हो, दुश्मन को भी जो मात करो हो ।।

    12.4K reads
  2. आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिला - कलीम आजिज़

    आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिलादिल भी हम को खूबी-ए-किस्मत से दीवाना मिला

    12.4K reads
  3. बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे है - कलीम आजिज़

    बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे हैग़ज़ल कम-बख़्त कुछ ऐसी पढ़े है दिल हिला दे है

    12.4K reads
  4. धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों का - कलीम आजिज़

    धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों काउठा नहीं है अभी ऐतबार नालों का

    12.3K reads
  5. हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिले - कलीम आजिज़

    हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिलेहम वो नहीं है साकी के जब माँगे तब मिले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like