हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिले - कलीम आजिज़

कलीम आजिज़कलीम आजिज़11 Sept 1924 – 15 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads

हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिले
हम वो नहीं है साकी के जब माँगे तब मिले

फरियाद ही में अहद-ए-बहाराँ गुज़र गया
ऐसे खुले के फिर न कभी लब से लब मिले

हम ये समझ रहे थे हमीं बदनसीब हैं
देखा तो मैकदै में बहुत तिश्ना-लब मिले

किस ने वफा का हम को वफा से दिया जवाब
इस रास्ते में लूटने वाले ही सब मिले

मिलते हैं सब किसी न किसी मुद्दआ के साथ
अरमान ही रहा के कोई बे-सबब मिले

रक्खा कहाँ है इश्क ने ‘आजिज़’ को होश में
मत छेड़ियो अगर कहीं वो बे-अदब मिले
कलीम आजिज़
About the poet

कलीम आजिज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from कलीम आजिज़

  1. दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो - कलीम आजिज़

    दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो ।वो दोस्त हो, दुश्मन को भी जो मात करो हो ।।

    12.4K reads
  2. शेर-ओ-सुखन - कलीम आजिज़

    1.वह शेर था जिसे कभी लाल किले के मुशायरे में आजिज़ साहब के मुँह से सुनकर इन्दिरा गांधी बिदक गई थीं!

    12.4K reads
  3. आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिला - कलीम आजिज़

    आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिलादिल भी हम को खूबी-ए-किस्मत से दीवाना मिला

    12.4K reads
  4. बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे है - कलीम आजिज़

    बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे हैग़ज़ल कम-बख़्त कुछ ऐसी पढ़े है दिल हिला दे है

    12.4K reads
  5. धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों का - कलीम आजिज़

    धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों काउठा नहीं है अभी ऐतबार नालों का

    12.4K reads