तुझ से ही क्या वफ़ा की नहीं ख़ुश-निगाह चश्म

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

तुझ से ही क्या वफ़ा की नहीं ख़ुश-निगाह चश्म

जितने सफ़ेद-पोश हैं सब हैं सियाह-चश्म

उस मेहर-वश के होने न दे गिर्या रू-ब-रू

जब तक सफ़ेद होवे न मानिंद-ए-माह चश्म

अंधेर है दयार-ए-मोहब्बत में हम-दमाँ

तक़्सीर दिल की ठहरे करे जो गुनाह चश्म

दोनों मकान ग़ैर से ख़ाली हैं आ के बैठ

तेरे पसंद ख़्वाह ये दिल आए ख़्वाह चश्म

उस की शब-ए-फ़िराक़ में इतना तू रो कि हो

दरिया-ए-अश्क में तिरी कश्ती तबाह चश्म

मुझ को जला के ख़ाक क्या और बहा दिया

तुम से तो ये न थी मुझे ऐ अश्क-ओ-आह चश्म

'जोशिश' वो कौन सा है जफ़ा-कार जिस पर आज

मुँह पर लहू मले हुए है दाद-ख़्वाह चश्म

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like