इन दिनों वो इधर नहीं आता

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

इन दिनों वो इधर नहीं आता

अपना जीना नज़र नहीं आता

उस की व'अदा-ख़िलाफ़ीयाँ देखो

आने कहता है बे-पर नहीं आता

घर-ब-घर तू पड़ा फिरे है तो

आह क्यूँ मेरे घर नहीं आता

क़ासिद उस बेवफ़ा से यूँ कहना

लिख तू कुछ भेज गर नहीं आता

गो कि रहता है ये जरस नालाँ

मेरे नालों से पर नहीं आता

यार रातों को तेरे कूचे में

कब ये ख़स्ता-जिगर नहीं आता

और कहते नहीं रक़ीब उसे

लब कुछ मुझ को डर नहीं आता

किस लिए 'जोशिश' इतनी नाला-कशी

कुछ असर तो नज़र नहीं आता

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम