उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

5 min read · 12.4K reads

आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।
देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

ख़ुद अपनी ही क़बर खोदता, खड़ा मनुज निज हाथों से।
फूलों का सीना ज़ख़्मी है, निज कुल के ही काँटों से।

राजनीति ने कैनवास पर, कैसा चित्र उकेरा है?
देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

दिशाहीन यूँ देश कि जैसे, तरणी तारणहार बिना।
चूल्हे मकड़ी के क्रीड़ांगन, प्रजा सु-पालनहार बिना।

सर्दी-गर्मी-वर्षाऋतु में, अम्बर तले बसेरा है।
देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

सच्चाई के पथ पर मानव, चलने में सकुचाता है।
अन्यायी के चंगुल में फँस, न्याय खड़ा अकुलाता है।

दुर्दिन की रजनी का चहुँदिश, दिखता प्रसृत घेरा है।
देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

हिंसा, भ्रष्टाचार, लूट, घोटालों के अंधे युग में।
हंस खड़े आँसू टपकाएँ, काग लगे मोती चुगने।

अंधकार के कुटिल जाल में, उलझा हुआ सवेरा है।
देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.4K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.4K reads
  4. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  5. अब क्या होगा? - जितेन्द्र जौहर

    (कविवर अशोक ‘अंजुम’ से गीतात्मक प्रश्नध)मान-पत्र कोयल के,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like