इक्के के सामने नहीं ठहर सका
बादशाह
बेगम कुछ न कर पाई
बादशाह के सामने
ग़ुलाम नतमस्तक हो गया
बेगम के आगे
दहला, नहला, अठ्ठा,
सत्ता, छग्गा, पंजा,
चौगा, तिग्गी...
सामर्थ्यवानों के समक्ष
आत्मसमर्पण करते गए
पर कौतुक हुआ
जब अदना-सी लगने वाली एक दुग्गी
तुरुप बन गई
और उसके आघात से
बलशाली इक्के तक की
मात हो गई








