बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

8 min read · 12.4K reads

अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;
बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

ठोस प्रेम का तरल रूप, आँखों से छलकाया।
माँ की ममता देख कलेजा, हाथों में आया।
‘दही-मछरिया’ कहकर मेरे, गाल-हाथ चूमे।
समझाया कि सिर पे गमछा, बाँध लियो लू में।

बार-बार पल्लू से भीगी, पलकें पोंछ रहीं;
दबे होंठ से टपक रही, बेबस मंजूरी है।
बोलीं, ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

पिता मुझे बस में बैठाने, अड्डेम तक आये।
गाड़ी में थी देर जलेबी, गरम-गरम लाये।
छोटू जाकर हैंण्डपम्प से, पानी भर लाया।
मुझे पिलाकर पाँव छुये, कह ‘चलता हूँ...भाया!’

तन की तन्दूरी ज्वाला, दर-दर भटकाती है;
गाँव छोड़के शहर जा रहा हूँ, मजबूरी है।
बोलीं, ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

ज्यों ही गाड़ी छूटी, हाय! पिता बहुत रोये।
झुर्री वाले गाल, आँख के पानी से धोये।
रुँधे गले से बोले, ‘लल्ला! चिट्ठीत लिख देना...
रस्ते में कोई कुछ खाने को दे, मत लेना।

ज़हरख़ुरानी का धंधा, चलता है शहरों में;
सोच-समझकर चलना, बेटा! बहुत ज़रूरी है।’
बोलीं, ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

शहर पहुँचकर मैंने दर-दर, की ठोकर खायी।
नदी किनारे बसे गाँव की, याद बहुत आयी।
दरवाज़े का नीम, सामने, शंकर की मठिया।
पीपल वाला पेड़ और वह, कल्लू की बगिया।

मुखिया की बातें कानों में, रह-रहकर गूँजीं;
घर का चना-चबेना...बेटा, हलवा-पूरी है!
बोलीं, ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

(शब्दार्थ : दही मछरिया = शुभ-यात्रा, हैपी जर्नी, फलप्रद यात्रा की मंगलकामना के अर्थ में ग्रामीण अंचल में प्रचलित)
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  2. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.4K reads
  3. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  4. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads
  5. अब क्या होगा? - जितेन्द्र जौहर

    (कविवर अशोक ‘अंजुम’ से गीतात्मक प्रश्नध)मान-पत्र कोयल के,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय