अब क्या होगा? - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

(कविवर अशोक ‘अंजुम’ से गीतात्मक प्रश्नध)

मान-पत्र कोयल के,
कौवों ने मिलकर छीने;
अंजुम जी! बतलाओ...
आख़िर अब क्या होगा?

सरेआम लुट गये क़ाफ़िये,
बँधे रदीफ़ों में!
उस्तादों ने झटक लिये,
बिन माँगी भीखों में!

ग़ज़लों का है हाल आजकल
जाली नोटों-सा;
अंजुम जी! समझाओ...
आख़िर अब क्या होगा?

कोटि-कोटि कवि-काग मंच पर,
आकर टूट रहे।
सरेआम चुटकुले भाँजकर,
ताली लूट रहे!

‘काँव-काँव’ सुन हंस-वंश भी,
बेबस मौन खड़ा;
अंजुम जी! फरमाओ...
आख़िर अब क्या होगा?
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.3K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.3K reads
  4. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  5. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like