अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

5 min read · 12.4K reads

रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।
बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

ये कह-कहकर अम्मा पे, गुर्राय घड़ी-घड़ी।
‘कौन बनाके दे बुढ़िया को, चाय घड़ी-घड़ी?’

बेटे के घर बोझ बनी, माँ की बूढ़ी काया।
बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

पत्नी की जंघा सहलाने, वाले हाथों ने।
अम्मा के पग नहीं दबाये, दुखती रातों में।

रूप-जाल में कामुकता ने, इतना उलझाया।
बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

माँसहीन हाड़ों पर सर्दी, ने मारे चाँटे।
अगहन-पूस-माघ अम्मा ने, कथरी में काटे।

बहू, बहू है, बेटे को भी, तरस नहीं आया।
बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

रात-रातभर ख़ाँस-ख़ाँसकर, साँस उखड़ जाती।
नींद न आती करवट बदलें, पकड़-पकड़ छाती।

जीवन पर मँडराती, पतझर की काली छाया।
बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

खटिया पर लेटीं अम्मा, सिरहाने पीर खड़ी।
बहू मज़े से डबल बेड पर, सोये पड़ी-पड़ी।

क्या मतलब, अम्मा ने खाना, खाया, न खाया।
बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.4K reads
  2. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.4K reads
  3. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  4. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads
  5. अब क्या होगा? - जितेन्द्र जौहर

    (कविवर अशोक ‘अंजुम’ से गीतात्मक प्रश्नध)मान-पत्र कोयल के,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी