बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

4 min read · 12.4K reads

बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;
पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

बड़कू बोला- ‘अम्मा के, सारेऽऽऽ गहने लेंगे!’
मझला पूछे- ‘बगिया वाला, खेत किसे देंगे?’

ये सवाल सुन, मइया का दिल, चकनाचूर हुआ;
बूढ़े पाँवों के नीचे की, धरती खिसक रही!
पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

बँटवारे ने...देखो, कितनी, राह गही सँकरी!
बड़कू ने गइया खोली, तो मझले ने बकरी!

रस्सी थामे निकल पड़े, ले नये ठिकाने पर;
मुड़-मुड़ खूँटा ताके बेबस, बछिया बिदक रही!
पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

छोटू तो छोटा ठहरा, कुछ बोल नहीं पाया।
उसके हिस्से आया, अम्मा-दद्दा का साया।

‘गइया और मड़इया तो दे दो बड़के भइया!’
इतना भी कहने में उसको, लगती झिझक रही।
पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.3K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  4. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads
  5. अब क्या होगा? - जितेन्द्र जौहर

    (कविवर अशोक ‘अंजुम’ से गीतात्मक प्रश्नध)मान-पत्र कोयल के,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like