तू है का'बा में तो फिर दिल में गुज़र किस का है

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

तू है का'बा में तो फिर दिल में गुज़र किस का है

ला-मकाँ तेरा अगर है तो ये घर किस का है

रोकने आएँ फ़रिश्ते तो मैं रुक जाऊँगा

तालिब-ए-दीद हूँ तेरा मुझे डर किस का है

साफ़ क़दमों से तिरे जा के लिपट जाएगा

तेरे आशिक़ के सिवा ऐसा जिगर किस का है

दिल तो आग़ाज़-ए-मोहब्बत में हुआ है तेरा

अपनी गर्दन पे है जो बार ये सर किस का है

क़ैस-ए-वहशी का बनाया मुझे सानी किस ने

इश्क़-ए-सादिक़ का नहीं है तो असर किस का है

तेरे इंकार ने डाला है तहय्युर में मुझे

दिल में और आँखों में दर-पर्दा गुज़र किस का है

क्या तमाशा है 'जमीला' कि वो पूछे मुझ से

दश्त-ए-ग़ुर्बत में ये दिल ख़ाक-बसर किस का है

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश