कर दिया ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ सा परेशाँ मुझ को

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

कर दिया ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ सा परेशाँ मुझ को

दश्त में छोड़ गया है दिल-ए-नादाँ मुझ को

दाग़-ए-यारान-ए-वतन था जो दिल-ए-महज़ूँ में

वो नज़र आया चराग़-ए-तह-ए-दामाँ मुझ को

जाँ-कनी से कहीं अच्छा है मिरा मर जाना

नीम-बिस्मिल न बना नावक-ए-मिज़्गाँ मुझ को

जल्वा-ए-सुब्ह-ए-क़यामत का मज़ा देता है

चाक-ए-दिल चाक-ए-जिगर चाक-ए-गरेबाँ मुझ को

मुर्ग़-ए-दिल दाम में गेसू के उलझ कर न कहे

हो मुबारक तुम्हें गुलशन तो ये ज़िंदाँ मुझ को

जल्वा-ए-हुस्न-ए-ख़ुदा-दाद दिखा कर दिलबर

मिस्ल-ए-आईना किया आप ने हैराँ मुझ को

अपना अपना ये मुक़द्दर है कहूँ क्या वाइ'ज़

महफ़िल-ए-वाज़ तुझे महफ़िल-ए-रिंदाँ मुझ को

अपनी तन्हाई पे रोता हूँ बड़ी हसरत से

अपना पहलू जो नज़र आता है वीराँ मुझ को

गुंचा-ए-ज़ख़्म-ए-जिगर खिल के दिखा देते हैं

चमन-ए-इश्क़ सनम का गुल-ए-ख़ंदाँ मुझ को

मेहमाँ गोशा-ए-तुर्बत का मुझे होना है

क्यूँ न मर्ग़ूब हो ये गोर-ए-ग़रीबाँ मुझ को

मिन्नतें मौत की करता हूँ तो वो कहती है

ज़िंदगी ने तो किया तेरा निगहबाँ मुझ को

शेर-गोई नहीं सीखी है 'जमीला' मैं ने

मेरी फ़ितरत ने किया साहब-ए-दीवाँ मुझ को

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like