कैसी है आह अपनी तबीअ'त भरी हुई

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

कैसी है आह अपनी तबीअ'त भरी हुई

आँखों में अश्क अश्क में हसरत भरी हुई

अटखेलियाँ न कर तू नसीम-ए-सहर कि है

रग रग में उन गुलों की नज़ाकत भरी हुई

क्यूँ बे-सबब हुजूम-ए-तमन्ना-ओ-यास से

है इस दिल-ए-हज़ीं की इमारत भरी हुई

किस जा करेगा मय्यत-ए-उश्शाक दफ़्न तू

याँ है शहीद-ए-नाज़ की तुर्बत भरी हुई

गर जाम तू पिलाए तो पीना हलाल है

तुझ में तो साक़िया है मलाहत भरी हुई

क्यूँ कर गदा न तेरे ग़नी हूँ सनम कि है

दस्त-ए-करम में तेरे सख़ावत भरी हुई

इफ़्शा-ए-राज़-ए-इश्क़ न हो ख़ौफ़ है यही

छुपती नहीं है आँख मोहब्बत भरी हुई

तुम देख लो 'जमीला' कि दिल ग़म हुआ न हो

आँखों में उन के क्यूँ है नदामत भरी हुई

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश