इस दिल की इमारत में तुम जल्वा दिखा जाना

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

इस दिल की इमारत में तुम जल्वा दिखा जाना

या नूर-ए-मुबीं बन कर आँखों में समा जाना

अपना तो शिकस्ता-दिल इक ख़ाना-ए-वीराँ है

क़दमों से इसे अपने आबाद बना जाना

उश्शाक़ के मरक़द पर हसरत यही कहती है

तुम फ़ित्ना-ए-महशर हो सोतों को जगा जाना

उन ख़ाक-नशीनों से मिलना तुम्हें लाज़िम है

उश्शाक़ के कूचे में भूले से तू आ जाना

मुद्दत से पियासा मैं बैठा हूँ तिरे दर पर

इक जाम मोहब्बत का ख़ुद आ के पिला जाना

इस गर्दिश-ए-क़िस्मत ने सर-गश्ता किया याँ भी

ऐ ख़िज़्र-ए-रह-ए-उल्फ़त तुम राह बता जाना

आए न सर-ए-बालीं गर मेरे दम-ए-मुर्दन

अब बहर-ए-दुआ दिलबर मरक़द पे तो आ जाना

क्या क्या न जफ़ा मुझ पे होती है शब-ए-फ़ुर्क़त

उल्फ़त ने तिरी मुझ को पाबंद-ए-वफ़ा जाना

ये इश्क़ 'जमीला' का ऐ ख़िज़्र-ए-रह-ए-उल्फ़त

महबूब के जल्वे को असरार-ए-ख़ुदा जाना

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश