गिरने का बहुत डर है ऐ दिल न फिसल जाना

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

गिरने का बहुत डर है ऐ दिल न फिसल जाना

इस बाम-ए-मोहब्बत पर मुश्किल है सँभल जाना

दिल मेरी सुने क्यूँकर समझाऊँ उसे क्या मैं

वहशत ने सिखाया है क़ाबू से निकल जाना

वो तेरे फ़क़ीरों को आँखों से ज़रा देखे

जिस ने नहीं देखा है क़िस्मत का बदल जाना

दिखलाओ रुख़-ए-ज़ेबा ता मुझ को क़रार आए

आसाँ नहीं आशिक़ का बातों में बहल जाना

कमज़ोर किया मुझ को अब ज़ोफ़-ए-नक़ाहत ने

ऐ इश्क़ ज़रा मेरे पहलू को बदल जाना

जलना तुम्हें इस दिल का मैं आज दिखाऊँगा

तुम ने नहीं देखा है इक पर्चे का जल जाना

आशिक़ तिरी महफ़िल से उठता है यही कह कर

याँ मजमा-ए-दुश्मन है अब चाहिए टल जाना

सर-गश्तगी-ए-आशिक़ क्या तुम को बताऊँ मैं

तक़दीर बदलना है आँखों का बदल जाना

नादान तबीबों को क्या नब्ज़ दिखाऊँ मैं

आज़ार-ए-मोहब्बत को सौदा का ख़लल जाना

वहशत है फ़ुज़ूँ दिल की तन्हा न चला जाए

लाज़िम है 'जमीला' अब सहरा को निकल जाना

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश