सबील-ए-सज्दा-ए-ना-मुख़्ततम बनाते हुए - जलील आली

जलील आलीजलील आली12 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

सबील-ए-सज्दा-ए-ना-मुख़्ततम बनाते हुए
ख़ुदा तक आए हैं क्या क्या सनम बनाते हुए

ग़ुरूर-ए-इश्क़ मे इक इंकिसार-ए-फ़क्र भी है
ख़मीदा-सर हैं वफ़ा ओ आलम बनाते हुए

तेरे ख़याल की रौ है कि कोई मौज-ए-तरब
गुज़र रही है अजब ज़ेर-ओ-बम बनाते हुए

जबीन-ए-वक़्त पे सब्त अपना नक़्श उस ने किया
दिलों के दाग़ चराग़-ए-हरम बनाते हुए

तो क्या ज़रूर कि तहक़ीर ख़ल्क़ करते फिरो
इक अपना अक्स-ए-अना मुहतशम बनाते हुए

गुज़ारते हैं कहाँ ज़िंदगी गुज़रती है
बस एक राह ब-सू-ए-अदम बनाते हुए
जलील आली
About the poet

जलील आली

View profile & all 27 Poems / Stories

More from जलील आली

  1. आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए - जलील आली

    आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाएकोई सूरत हो कि इक ख़्वाब सलामत रह जाए

    12.3K reads
  2. अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकते - जलील आली

    अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकतेसो तेरी याद से ग़फ़लत नहीं हम कर सकते

    12.4K reads
  3. अपने होने से इनकार किए जाते हैं - जलील आली

    अपने होने से इनकार किए जाते हैंहम कि रास्ता हम-वार किए जाते हैं

    12.4K reads
  4. बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब था - जलील आली

    बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब थातुम ने सीने में कोई दर्द बसाया कब था

    12.4K reads
  5. दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से - जलील आली

    दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने सेकमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like