आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए - जलील आली

जलील आलीजलील आली12 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए
कोई सूरत हो कि इक ख़्वाब सलामत रह जाए

रोज़ ढह जाए ये हारा तन ओ जाँ का लेकिन
ढेर में इक दिल बे-ताब सलामत रह जाए

वो किसी ख़ैर ख़ज़ाने की ख़बर देता है
जो सफ़ीना पस-ए-सैलाब सलामत रह जाए

दिल किसी मौज-ए-जुनूँ में जो लहू से लिख दे
ऐसी तहरीर सर-ए-आब सलामत रह जाए

प्यार वो पेड़ है सौ बार उखाड़ो दिल से
फिर भी सीने में कोई दाब सलामत रह जाए

लाख वो शौक़-सहीफ़ों को जला लें ‘आली’
राख में इक न इक बाब सलामत रह जाए
जलील आली
About the poet

जलील आली

View profile & all 27 Poems / Stories

More from जलील आली

  1. अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकते - जलील आली

    अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकतेसो तेरी याद से ग़फ़लत नहीं हम कर सकते

    12.4K reads
  2. अपने होने से इनकार किए जाते हैं - जलील आली

    अपने होने से इनकार किए जाते हैंहम कि रास्ता हम-वार किए जाते हैं

    12.4K reads
  3. बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब था - जलील आली

    बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब थातुम ने सीने में कोई दर्द बसाया कब था

    12.4K reads
  4. दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से - जलील आली

    दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने सेकमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से

    12.4K reads
  5. ग़ुरूर-ए-कोह के होते नियाज़-ए-काह रखते हैं - जलील आली

    ग़ुरूर-ए-कोह के होते नियाज़-ए-काह रखते हैंतेरे हम-राह रहने को क़दम कोताह रखते हैं

    12.4K reads