दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से - जलील आली

जलील आलीजलील आली12 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से
कमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से

बे-ताबी कुछ और बढ़ा दी एक झलक देने से
प्यास बुझे कैसे सहरा की दो बूँदें बरसा देने स

हँसती आँखें लहू रूलाएँ खिलते गुल चेहरे मुरझाएँ
क्या पाएँ बे-महर हवाएँ दिल धागे उलझा देने से

हम कि जिन्हें तारे बोने थे हम के जिन्हें सूरज थे उगाने
आस लिए बैठे हैं सहर की जलते दिए बुझा देने से

आली शेर हो या अफ़्साना या चाहत का ताना बाना
लुत्फ़ अधूरा रह जाता है पूरी बात बता देने से
जलील आली
About the poet

जलील आली

View profile & all 27 Poems / Stories

More from जलील आली

  1. आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए - जलील आली

    आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाएकोई सूरत हो कि इक ख़्वाब सलामत रह जाए

    12.4K reads
  2. अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकते - जलील आली

    अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकतेसो तेरी याद से ग़फ़लत नहीं हम कर सकते

    12.4K reads
  3. अपने होने से इनकार किए जाते हैं - जलील आली

    अपने होने से इनकार किए जाते हैंहम कि रास्ता हम-वार किए जाते हैं

    12.4K reads
  4. बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब था - जलील आली

    बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब थातुम ने सीने में कोई दर्द बसाया कब था

    12.4K reads
  5. ग़ुरूर-ए-कोह के होते नियाज़-ए-काह रखते हैं - जलील आली

    ग़ुरूर-ए-कोह के होते नियाज़-ए-काह रखते हैंतेरे हम-राह रहने को क़दम कोताह रखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like