दिन-ब-दिन घाव गहरे हुए - जहीर कुरैशी

जहीर कुरैशीजहीर कुरैशी5 Sept 1950 – 20 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

दिन-ब-दिन घाव गहरे हुए
पीर के पल सुनहरे हुए

स्वार्थवश लोग अंधे बने
स्वार्थवश लोग बहरे हुए

एक से काम चलता न था
उनके चेहरों पे चेहरे हुए

तन को बंधक बनाने के बाद
रूप के मन पे पहरे हुए

अच्छे दिखते हैं झंडे तभी
जब निकलते हैं फहरे हुए

भीड़ चलती है चींटी की चाल
लोग लगते हैं ठहरे हुए

शेर अख़बार पढ़कर...कहे
कथ्य यूँ भी इकहरे हुए !
जहीर कुरैशी
About the poet

जहीर कुरैशी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like