ग़लत पते का ख़त - जहीर कुरैशी

जहीर कुरैशीजहीर कुरैशी5 Sept 1950 – 20 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

बंजारों से चले
पीठ पर लादे अपना घर
 
मीलों लम्बा सफ़र
योजनों लम्बा जीवन है,
लेकिन, उसके साथ
भ्रमित पंछी जैसा मन है
 
ग़लत पते के ख़त-से
भटक रहे हैं इधर-उधर
 
दूर तलक फैले मरुथल में
है असीम मृग -छल
इसको पागल मृग क्या समझे
क्या छल है क्या जल

जहाँ प्यास है
 वहाँ समझ पर पड़ते हैं पत्थर

जागी आँखों के सपनों से
बचते रहे नयन
सोई आंखों के सपनों में
रमा हुआ है मन

पलकों को भाता है
तकिया, नींद, नरम बिस्तर
जहीर कुरैशी
About the poet

जहीर कुरैशी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like