ज़िन्दगी तल्ख़ सही फिर भी बहुत प्यार किया - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी तल्ख़ सही फिर भी बहुत प्यार किया
मौत भी आई न वादे पे इंतज़ार किया

अपनी परछाई पे उनसे यकीं किया न गया
हमने गैरों की मसीहाई पे एतबार किया

लोग चलते हैं रक़ीबों से बचा के दामन
मेरा दामन तो दोस्तों ने तार-तार किया

ग़ैर कह के चलो अच्छा किया के भूल गए
कम से कम इक नमाज़ी को ही मैख़्वार किया

हमने तौबा तो गुनाहों से की तपिश लेकिन
फिर तेरी चाह ने तौबा को गुनहगार किया
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम