इक तेरे राज़ को दुनिया से छुपाने के लिए - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

इक तेरे राज़ को दुनिया से छुपाने के लिए
बातें क्या-क्या न तलाशी हैं बहाने के लिए

मेरी अख़लाक़ मंदियों का ज़र्फ़ तो देखो
ज़िन्दगी कम पड़ी ग़ैरों पे लुटाने के लिए

अपनी परछाईं से हम ने सवाल पूछा है
कौन आएगा अन्धेरों को मिटाने के लिए

बेगुनाही का आज दे गए सबूत मुझे
साथ में आइना लाए थे दिखाने के लिए

 ऐ तपिश धड़कनें देती हैं ज़िन्दगी का पता
लापता लाश कहाँ जाए ठिकाने के लिए
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like