कुछ हम ने कह दिया तो बुरा मान गए हैं - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

कुछ हम ने कह दिया तो बुरा मान गए हैं
कुछ हम ने सुन लिया तो बुरा मान गए हैं

दुनिया के हर सितम वो मेरे नाम कर गए
सब हमने सह लिया तो बुरा मान गए हैं

अपने ज़मीर का हम सौदा न कर सके
ये ज़ुर्म्र कर लिया तो बुरा मान गए हैं

वो गुलपसंद थे हमें ख़ारों से प्यार था
इक खार चुन लिया तो बुरा मान गए हैं

शीरी जुबान अब तो खंज़र-सी हो गई है
मुँह हमने सी लिया तो बुरा मान गए हैं

उनको यकीं था शायद घुट जाएंगी साँसें
कुछ दिन तपिश जिया तो बुरा मान गए हैं
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories