कनक - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

कितना अनायास था
जब दूर समुद्र में गर्जन था
और मन्दिर के शंखों की ध्वनि
                    हवा में थी
रात्रि के अन्तिम चरण में
कोई सीमा नहीं रही थी
मेरे और उसके बीच

यात्राओं की आत्मीय स्मृति को
एक मूल्यवान क्षण ने
आत्मसात कर लिया था --
एक आदिम गन्ध में डूब गए थे दो सहयात्री ।

कोई ग्लानि नहीं थी
नहीं था कोई विषाद या पश्चाताप
एक सुख था
जैसे समुद्र का ज्वार जो आँखों में उतर आया था
उसे
अँजुरी में भर कर
पूर्ण तृप्ति पाने के लिए अधरों से लगा लिया हो ।
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from जगदीश तपिश

  1. बंद कमरे में जो मिली होगी - जगदीश तपिश

    बंद कमरे में जो मिली होगीवो परेशान ज़िन्दगी होगी

    12.3K reads
  2. इक तेरे राज़ को दुनिया से छुपाने के लिए - जगदीश तपिश

    इक तेरे राज़ को दुनिया से छुपाने के लिएबातें क्या-क्या न तलाशी हैं बहाने के लिए

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी तल्ख़ सही फिर भी बहुत प्यार किया - जगदीश तपिश

    ज़िन्दगी तल्ख़ सही फिर भी बहुत प्यार कियामौत भी आई न वादे पे इंतज़ार किया

    12.4K reads
  4. कुछ हम ने कह दिया तो बुरा मान गए हैं - जगदीश तपिश

    कुछ हम ने कह दिया तो बुरा मान गए हैंकुछ हम ने सुन लिया तो बुरा मान गए हैं

    12.4K reads
  5. कुछ तो हूँ और कुछ नहीं हूँ मैं - जगदीश तपिश

    कुछ तो हूँ और कुछ नहीं हूँ मैंचंद लम्हों की रुत नहीं हूँ मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like