कुछ तो हूँ और कुछ नहीं हूँ मैं - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

कुछ तो हूँ और कुछ नहीं हूँ मैं
चंद लम्हों की रुत नहीं हूँ मैं

मुझको सज़दा करो न पूजो तुम
संगमरमर का बुत नहीं हूँ मैं

मेरे नीचे है अंधेरों का वजूद
शाम से पहले कुछ नहीं हूँ मैं

यूँ न तेवर बदल के देख मुझे
ज़िन्दगी तेरा हक़ नहीं हूँ मैं

बेख़ुदी में तपिश ये आलम है
वो ख़ुदा है तो ख़ुद नहीं हूँ मैं
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like