रह कर भी साथ तेरे तुझ से अलग रहे हैं - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

रह कर भी साथ तेरे तुझ से अलग रहे हैं
कुछ वो समझ रहे थे कुछ हम समझ रहें हैं

एक वक़्त था गुलों से कतरा के हम भी गुज़रे
एक वक़्त है काँटों से हम ख़ुद उलझ रहे हैं

चाहत की धूप में जो कल सर के बल खडे थे
मखमल सी दूब पर भी अब पाँव जल रहे हैं

उठता हुआ ज़नाज़ा देखा वफ़ा का जिस दम
दुश्मन तो रोए लेकिन कुछ दोस्त हँस रहे हैं

मेरा नाम दीवारों पे लिख-लिख के मिटाते हैं
बच्चों की तरह बूढ़े ये चाल चल रहे हैं

तूने जिन्हें तराशा मंदिर में जा बसे हैं
पत्थर भी तपिश तेरी किस्मत पे हँस रहे हैं
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल