अब्र के साथ हवा रक़्स में है

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

अब्र के साथ हवा रक़्स में है

सारे जंगल की फ़ज़ा रक़्स में है

पाँव टिकते ही नहीं अश्कों के

जैसे आँखों की दुआ रक़्स में है

दरमियाँ चीख़ते इंसानों के

मेरा ख़ामोश ख़ुदा रक़्स में है

खोखला पेड़ खड़ा है लेकिन

उस का एहसास अना रक़्स में है

अब तो उन पैरों को ग़ैरत आए

वो मिरा शो'ला-नवा रक़्स में है

इश्क़-ए-पेचाँ जो सुतूनों पे चढ़ी

घर की वीरान फ़ज़ा रक़्स में है

ख़ुशबुएँ गूँज रही हैं मुझ में

आज फूलों की सदा रक़्स में है

सब लकीरों से लहू रिसता है

यूँ हथेली पे हिना रक़्स में है

नज़र-ए-सैलाब हुए अहल-ए-मकाँ

ताक़ पर अब भी दिया रक़्स में है

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like