ये नाज़ुक सी मिरे अंदर की लड़की

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

ये नाज़ुक सी मिरे अंदर की लड़की

अजब जज़्बे अजब तेवर की लड़की

यूँही ज़ख़्मी नहीं हैं हाथ मेरे

तराशी मैं ने इक पत्थर की लड़की

खड़ी है फ़िक्र के आज़र-कदे में

बुरीदा-दस्त फिर आज़र की लड़की

अना खोई तो कुढ़ कर मर गई वो

बड़ी हस्सास थी अंदर की लड़की

सज़ावार-ए-हुनर मुझ को न ठहरा

ये फ़न मेरा न मैं आज़र की लड़की

बिखर कर शीशा शीशा रेज़ा रेज़ा

सिमट कर फूल से पैकर की लड़की

हवेली के मकीं तो चाहते थे

कि घर ही में रहे ये घर की लड़की

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories