आदमी ख़ुद से मिला हो तो गज़ल होती है - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


आदमी ख़ुद से मिला हो तो गज़ल होती है
ख़ुद से ही शिकवा-गिला हो तो गज़ल होती है

अपने जज्ब़ात को लफ्जों में पिरोने वालो
डूब कर शेर कहा हो तो गज़ल होती है

गैर से मिलके जहाँ ख़ुद को भूल जाये कोई
कभी ऐसा भी हुआ हो तो गज़ल होती है

दिल के ठहरे हुए ख़ामोश समन्दर में कभी
कोई तुफान उठा हो तो गज़ल होती है

बेसबब याद कोई बैठे-बिठाये आये
लब पे मिलने की दुआ हो तो गज़ल होती है

सिर्फ आती है सदा दूर तलक कोई नहीं
उस तरफ कोई गया हो तो गज़ल होती है

देखो ‘इरशाद’ ज़रा गौर से सुनना उसको
गुनगुनाती सी हवा हो तो गज़ल होती है
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  5. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like