दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगी
अपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

आवाज़ मुझको ना दे ऐ गुज़रे वक्त सुन
मुश्किल से हमने अपनी सँवारी है ज़िन्दगी

कोई ख़ुशी भी पहलू में आई नहीं कभी
मेरी नज़र में अब भी कुँवारी है ज़िन्दगी

सोचो तो जी रहे है तुम्हारे ही वास्ते
जब चाहो माँग लेना तुम्हारी है ज़िन्दगी

हर एक तन्हा छोड़ के कहता है अलविदा
कितनी ये बदनसीब बेचारी है ज़िन्दगी

कैसा ये बोझ दिल पे तिरे है ज़रा बता
‘इरशाद’ आज इतनी क्यूँ भारी है ज़िन्दगी
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  4. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads
  5. तीरगी अब तो हमें रोशनी सी लगती है - मोहम्मद इरशाद

    तीरगी अब तो हमें रोशनी सी लगती हैज़िन्दगी आज हमें ज़िन्दगी सी लगती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like