रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है
बिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

मुद्दत से जो अँधेरों में डूबे हुए हैं घर
उनमें दीये जलाओगे अच्छा ख़याल है

बचपन से जो नाबिने हैं देखा नहीं है कुछ
उनकों जहाँ दिखाओगे अच्छा ख़याल है

बरसों से जिनके जख़्म सब नासूर हो गये
मरहम उन्हें लगाओगे अच्छा ख़याल है

हकदार थे जो लोग वो कब के ही मर गये
हक उनको अब दिलाओगे अच्छा ख़याल है

‘इरशाद’ तुम तो जी चुके भरपूर ज़िन्दगी
जीना हमें सिखाओगे अच्छा ख़याल है
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads
  5. तीरगी अब तो हमें रोशनी सी लगती है - मोहम्मद इरशाद

    तीरगी अब तो हमें रोशनी सी लगती हैज़िन्दगी आज हमें ज़िन्दगी सी लगती है

    12.4K reads