मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओ - इरफ़ान सिद्दीकी

इरफ़ान सिद्दीकीइरफ़ान सिद्दीकी8 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओ
तुम मसीहा नहीं होते हो तो क़ातिल हो जाओ

दश्त से दूर भी क्या रंग दिखाता है जुनूँ
देखना है तो किसी शहर में दाखिल हो जाओ

जिस पे होता ही नहीं खूने-दो-आलम साबित
बढ़ के इक दिन उसी गर्दन में हमाइल हो जाओ

वो सितमगर तुम्हे तस्ख़ीर किया चाहता है
ख़ाक बन जाओ और उस शख्स को हासिल हो जाओ

इश्क़ क्या कारे-हवस भी कोई आसान नहीं
खैर से पहले इसी काम के क़ाबिल हो जाओ

मैं हूँ या मौजे-फना, और यहाँ कोई नहीं
तुम अगर हो तो ज़रा राह में हाइल हो जाओ

अभी पैकर ही जला है तो ये आलम है मियाँ
आग ये रूह में लग जाए तो कामिल हो जाओ
इरफ़ान सिद्दीकी
About the poet

इरफ़ान सिद्दीकी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from इरफ़ान सिद्दीकी

  1. क़िस्सा मुख़्तसर करता हूँ - इरफ़ान सिद्दीकी

    ख़ुश-मिज़ाजी मुझ पे मेरी बे-दिली का जब्र हैशौक़-ए-बज़्म-आराई भी तेरी कमी का जब्र है

    12.4K reads
  2. होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता है - इरफ़ान सिद्दीकी

    होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता हैरंज कम सहता है एलान बहुत करता है

    12.4K reads
  3. वो जो इक शर्त थी वहशत की - इरफ़ान सिद्दीकी

    वो जो इक शर्त थी वहशत की, उठा दी गई क्यामेरी बस्ती किसी सेहरा में बसा दी गई क्या

    12.4K reads
  4. खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमको - इरफ़ान सिद्दीकी

    खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमकोकूचे से तेरे बादे-सबा ले गई हमको

    12.4K reads
  5. बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया है - इरफ़ान सिद्दीकी

    बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया हैउसे गले से लगाए ज़माना हो गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like