वो जो इक शर्त थी वहशत की - इरफ़ान सिद्दीकी

इरफ़ान सिद्दीकीइरफ़ान सिद्दीकी8 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

वो जो इक शर्त थी वहशत की, उठा दी गई क्या
मेरी बस्ती किसी सेहरा में बसा दी गई क्या

वही लहजा है मगर यार तेरे लफ़्ज़ों में
पहले इक आग सी जलती थी, बुझा दी गई क्या

जो बढ़ी थी कि कहीं मुझको बहा कर ले जाए
मैं यहीं हूँ तो वही मौज बहा दी गई क्या

पाँव में ख़ाक की ज़ंजीर भली लगने लगी
फिर मेरी क़ैद की मीआद बढ़ा दी गई क्या

देर से पहुंचे हैं हम दूर से आये हुए लोग
शहर खामोश है, सब ख़ाक उड़ा दी गई क्या
इरफ़ान सिद्दीकी
About the poet

इरफ़ान सिद्दीकी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from इरफ़ान सिद्दीकी

  1. क़िस्सा मुख़्तसर करता हूँ - इरफ़ान सिद्दीकी

    ख़ुश-मिज़ाजी मुझ पे मेरी बे-दिली का जब्र हैशौक़-ए-बज़्म-आराई भी तेरी कमी का जब्र है

    12.4K reads
  2. होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता है - इरफ़ान सिद्दीकी

    होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता हैरंज कम सहता है एलान बहुत करता है

    12.4K reads
  3. मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओ - इरफ़ान सिद्दीकी

    मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओतुम मसीहा नहीं होते हो तो क़ातिल हो जाओ

    12.4K reads
  4. खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमको - इरफ़ान सिद्दीकी

    खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमकोकूचे से तेरे बादे-सबा ले गई हमको

    12.4K reads
  5. बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया है - इरफ़ान सिद्दीकी

    बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया हैउसे गले से लगाए ज़माना हो गया है

    12.4K reads